लैलूंगा, रायगढ़ जिले के पुलिस विभाग में शनिवार को जारी प्रशासनिक तबादला आदेश के तहत थाना लैलूंगा को नया सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत का स्थानांतरण थाना अजाक से थाना लैलूंगा किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है, जिससे थाना लैलूंगा की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। नए पदस्थ एएसआई प्रेमसाय भगत के आगमन से थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि नए अधिकारी के अनुभव का लाभ लैलूंगा क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को मिलेगा तथा पुलिस और जनता के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

