प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संदेशों ने जगाई आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी की नई ऊर्जा
लैलूंगा, 26 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण रविवार को ग्राम नारायणपुर (मुड़ापारा–डिपापारा) में उत्साह, राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी के वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का मार्गदर्शन किया। उनके विचारों ने उपस्थित लोगों में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित में कार्य करने का उत्साह भर दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, पूर्व बीडीसी मोहन यादव, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश यादव, भूपदेव यादव, बद्री यादव, लिंगराज यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को समाज सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने वाला प्रेरणास्रोत बन चुका है। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर गांव और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने गांव के समग्र विकास, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों के साथ राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026

