नारायणपुर/लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी मंडल मुकड़ेगा के शक्ति केंद्र नारायणपुर-कोड़केल अंतर्गत ग्राम लीबरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तथा उनके बताए सामाजिक समरसता, समानता, मानव सेवा और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रायगढ़ के जिला मंत्री कृष्ण कुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल मुकड़ेगा के अध्यक्ष संजय कुमार पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश यादव, बूथ अध्यक्ष खेमसागर, अनुसूचित जाति मोर्चा के दिलीप अगरिया, बूथ सचिव कलम सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंडल मुकड़ेगा के उपाध्यक्ष विश्वजीत यादव, दिनेश पटेल, संतराम पटेल, बबलू, फागुलाल पटेल, बलराम, प्रेम पटेल, चंद्रमणि यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित जनों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन, दर्शन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक न्याय, समरसता और मानव कल्याण का प्रेरणास्रोत है तथा उनके विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम का समापन गुरु रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक सद्भाव, समानता और मानव सेवा की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026

