रायगढ़/लैलूंगा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत संचालित ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की है। जारी सूची में रायगढ़ जिले से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार को जिला उपाध्यक्ष (Vice Chairperson) नियुक्त किया गया है।
29 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना में चक्रधर सिदार को यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है। श्री सिदार का क्षेत्र की राजनीति में लंबा अनुभव रहा है। वे लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं तथा लैलूंगा जनपद पंचायत के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
चक्रधर सिदार की नियुक्ति को रायगढ़ जिले सहित लैलूंगा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आदिवासी समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर उठाने में सहायता मिलेगी।
ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस द्वारा जारी इस नियुक्ति सूची में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इनमें रायगढ़ जिले से चक्रधर सिदार को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

