रायगढ़/ लैलूंगा । आस्था, भक्ति और परंपरा से जुड़े ग्राम सिहारधार में एक बार फिर भक्ति का रंग चढ़ने वाला है। यहां 22 अगस्त 2026, शनिवार को भव्य झूला रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विशेष इसलिए है क्योंकि सिहारधार में झूला रथ यात्रा की परंपरा लगातार 25 वर्षों से चली आ रही है।
भगवान श्रीकृष्ण और भगवान जगन्नाथ की भक्ति से जुड़े इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 3 बजे से झूला रथ यात्रा का शुभारंभ होगा। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
आयोजन में भजन-कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम, रथ दर्शन एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान के दर्शन करने और इस धार्मिक परंपरा में सहभागी बनने की अपील की है।
25 वर्षों से आस्था की पहचान
सिहारधार की झूला रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ग्रामीणों की आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बन चुकी है। 25 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को लेकर हर वर्ष ग्रामीणों में विशेष उत्साह रहता है।
आयोजक दुख सिंह भगत की ओर से समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026



