भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का मनाया उत्सव, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
घरघोड़ा, अमलीडीह। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को शासकीय माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला अमलीडीह में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। रंग-बिरंगी राखियों और बच्चों की मुस्कान से पूरा विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री दयानंद पांडा ने की। इस अवसर पर श्री अशोक पांडा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री ईश्वर प्रसाद विशी ने किया।
कार्यक्रम में माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमति विनोदनी कंवर, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती सावित्री सिदार ,शिक्षक श्री ईश्वर प्रसाद विशी, श्रीमती कांति यादव, पद्मिनी, कुसुमलता एवं अन्य स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।
“राखी सिर्फ कलाई का श्रृंगार नहीं, प्रेम और विश्वास का मजबूत बंधन”
इस अवसर पर शिक्षक श्री ईश्वर प्रसाद विशी ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्ता बताते हुए कहा कि “राखी सिर्फ कलाई का श्रृंगार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सम्मान का मजबूत बंधन है। रक्षा का संकल्प और प्रेम का सम्मान ही रक्षाबंधन की वास्तविक पहचान है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े त्योहारों के महत्व को समझाते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सहयोग और रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं।
बच्चों में दिखा उत्साह, विद्यालय बना संस्कारों का मंच
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व की भावना को आत्मसात करते हुए प्रेम, स्नेह और भाईचारे का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।
शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय में आयोजित ऐसे कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रक्षाबंधन का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए खुशी और सीख का सुंदर अवसर बना।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। अमलीडीह स्कूल में आयोजित यह समारोह प्रेम, संस्कार और भाई-बहन के अटूट रिश्ते की खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
