🌺 श्री राधाकृष्ण मंदिर में सजेगा भक्ति का भव्य दरबार, आधी रात जन्मेंगे नंदलाल 🌺
4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजन समारोह — महाआरती, भजन-कीर्तन और जन्मोत्सव का होगा अद्भुत संगम
लैलूंगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लैलूंगा नगरी भक्ति के रंग में रंगने जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सर्व यादव समाज तहसील इकाई लैलूंगा द्वारा 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर, यादव समाज भवन, स्टेडियम के पीछे भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की प्रतीक्षा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनेगा। रात्रि 12 बजते ही मंदिर परिसर “जय श्रीकृष्ण”, “नंद के घर आनंद भयो” के जयघोष से गूंज उठेगा। जन्मोत्सव के साथ महाआरती और भक्ति संगीत का ऐसा वातावरण बनेगा, जिसमें श्रद्धालु पूरी तरह कृष्ण भक्ति में डूब जाएंगे।
दोपहर से शुरू होगी भक्ति की मंगलमय यात्रा
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद शाम 6 बजे मंदिर पूजन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद सभी की निगाहें रहेंगी रात्रि 12 बजे होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर। इस पावन अवसर पर नर-नारी, युवक-युवती एवं श्रद्धालुओं द्वारा महाआरती की जाएगी।
जन्मोत्सव के बाद रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिससे पूरी रात श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति के सुरों से गूंजता रहेगा।
श्रद्धा के साथ सहयोग का संदेश
सर्व यादव समाज ने समाज के सभी बंधु-बांधवों, माताओं-बहनों, युवाओं और कृष्ण भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं।
श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपने साथ 1 किलो चावल एवं ₹101 सहयोग राशि लेकर आएं।
कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा
कार्यक्रम समय
- दोपहर 3 बजे पूजा प्रारंभ
- शाम 6 बजे मंदिर पूजन एवं भजन-कीर्तन
- रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं महाआरती
- रात्रि 12 से सुबह 6 बजे अखंड भजन-कीर्तन
- दिन: शुक्रवार, 4 सितंबर 2026
- स्थान: श्री राधाकृष्ण मंदिर, यादव समाज भवन, स्टेडियम के पीछे, लैलूंगा
- संपर्क: 9165218800, 8770975737
“कान्हा के जन्म की खुशी में झूमेगा लैलूंगा, जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजेगा मंदिर परिसर!”।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
