घरघोड़ा/अमलीडीह। प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला अमलीडीह में शिक्षक दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं महान शिक्षाविद् और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दयानंद पंडा, सरपंच बलराम राठिया, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अशोक कुमार पंडा, उप सरपंच धर्मचरण पंडा, शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनसुख राम यादव, पूरनलाल निषाद, उस्त राम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शिक्षकों की रही विशेष उपस्थिति
समारोह में माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक विनोदिनी कंवर, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक सावित्री सिदार, शिक्षक ईश्वर प्रसाद विशी, कुसुमलता मैम, पद्मिनी मैम, यादव मैम सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के महत्व तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
गुरु केवल पढ़ाते नहीं, भविष्य गढ़ते हैं
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।
विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीयता एवं सम्मान का भाव देखने को मिला। ग्रामवासियों, शाला प्रबंधन समिति और विद्यालय परिवार की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

“गुरु का सम्मान ही ज्ञान और संस्कार का सम्मान है—इसी भावना के साथ अमलीडीह में शिक्षक दिवस का यह आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।”
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
