रायगढ़, 10 सितंबर 2026। जिले के स्थानीय अवकाश को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिला रायगढ़ में वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में संशोधन किया गया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 10 सितंबर को संशोधित आदेश जारी करते हुए स्थानीय अवकाश की नई तारीख घोषित की है।
जारी संशोधित आदेश के अनुसार, पूर्व में 09 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा/दीपावली के दूसरे दिन के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश को अब संशोधित कर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को नवाखाई (नुआखाई) ऋषि पंचमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
संशोधित स्थानीय अवकाश
- अवकाश का अवसर: नवाखाई (नुआखाई) ऋषि पंचमी
- तारीख: 15 सितंबर 2026
- दिन: मंगलवार
- जिला: रायगढ़
- आदेश: कलेक्टर, जिला रायगढ़ द्वारा जारी
⚠️ इन संस्थानों पर लागू नहीं होगा अवकाश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त स्थानीय अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगा। संबंधित विभागों एवं कार्यालय प्रमुखों को संशोधित आदेश की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय अवकाश की तारीख में हुए इस बदलाव के बाद जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं संबंधित संस्थानों में संशोधित आदेश के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
