योगेश चौहान की रिपोर्ट
हाथी के हमले से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत का माहौल
रायगढ़। जिले के लैलूँगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेमकेला (भादरापारा) में शुक्रवार रात हाथी के हमले में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना उस वक्त घटी जब दोनों महिलाएं अपने-अपने घरों के बाहर सो रही थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना रात करीब 11:30 बजे की है जब ग्रामवासी द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई कि गांव की निवासी श्रीमति सुनीता (उम्र लगभग 45 वर्ष), पति श्री विजय लोहरा, पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया है। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी प्रकार की दूसरी घटना भी उसी गांव के भादरापारा इलाके में सामने आई, जहां श्रीमति सुशीला यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष), पत्नी श्री घसिया यादव, पर हाथी ने हमला किया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। दोनों घटनाएं कक्ष क्रमांक 238PF के आसपास हुईं।
वन विभाग द्वारा गांव में मुनियादी कर लोगों को सतर्क रहने और घर के अंदर ही सोने की अपील की गई है। ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है और हाथियों की गतिविधियों को लेकर वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है और वन विभाग से त्वरित समाधान की अपील की है।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
