लैलूंगा/ भारतीय सेनाओं के उत्कृष्ट, शौर्य पराक्रम “ऑपरेशन सिंदूर” के सफल ऑपरेशन के समर्थन में रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा के ग्राम पंचायत नारायणपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में देशभक्ति गीतों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में देशप्रेम का माहौल बन गया।
यह आयोजन राष्ट्रभक्ति को जागृत करने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पंचायत स्तर पर इस प्रकार का आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करता है।
झंडा यात्रा का सफल आयोजन संबंधित ग्राम पंचायतों की सक्रियता और ग्रामीण जनता के सहयोग से संभव हो सका।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
