module:1facing:0; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (-1.0, -1.0); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Auto; ?cct_value: 5750; ?AI_Scene: (12, -1); ?aec_lux: 124.64969; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~15: 0.0; ?module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 5750; AI_Scene: (12, -1); aec_lux: 124.64969; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
लैलूंगा। शनिवार को लैलूंगा बाजार में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बाजारपारा निवासी राहुल आसोधिया की मां बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं, तभी महिला ठगों के एक गिरोह ने उन्हें घेर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार से पाँच महिलाओं ने उन्हें चारों ओर से घेरकर बातचीत में उलझाया और इसी बीच उनके गले से लगभग 2 लाख रुपए मूल्य की सोने की चैन पार कर दी।
घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और गिरोह की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
- मां रामचंडी दिवस की भव्य शोभा यात्रा – बहामा से लमडांड तक निकलेगी ऐतिहासिक भक्ति एवं आस्था का महासंगम - April 1, 2026
- एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव - April 1, 2026
- रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार - March 31, 2026
