लैलूंगा/ झीरम घाटी में नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेसी नेताओं व जवानों की स्मृति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, विधायक प्रतिनिधि ठंडाराम बेहरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण पैंकरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोमती सिदार, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओमसागर पटेल, पूर्व जनपद सदस्य डीलेश्वर सिदार,विरेंद्र शाह, बाबूलाल बंजारे, प्रेम गुप्ता, प्रमोद प्रधान, शौकीलाल प्रधान, सतीश शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शोकसभा में सभी ने झीरम घाटी में शहीद हुए जवानों एवम् कांग्रेस नेताओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि झीरम घाटी की यह घटना कांग्रेस एवम् पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गहरा आघात थी, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता।कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
