लैलूंगा/ रायगढ़ जिले में सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक ईंट लेने जाने के लिए ट्रैक्टर में बैठा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर वह गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम छातासराई में रहने वाला बलीराम भगत (40) शुक्रवार दोपहर में सूरजभान के ट्रैक्टर में सवार होकर सरमडेगा पैतराम भगत के लिए ईंट लेने जा रहा था। ट्रैक्टर को ललित भगत चला रहा था। ट्रॉली में पैतराम भगत, काजल, राज, माधुरी और निलेश बैठे थे। बलिराम इंजन के पास ड्राइवर ललित भगत के साथ बैठा हुआ था। छातासराई में बीच बस्ती ललित ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चला रहा था। इस दौरान बलीराम ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और ट्रॉली के चक्के की चपेट में आ गया। इससे उसके पैर और सिर में गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद बलीराम को इलाज के लिए लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के पिता धरमसाय भगत ने मामले की सूचना लैलूंगा थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106(1)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
