विशेष संवाददाता – रोशन यादव की रिपोर्ट
रायगढ़/10अप्रैल 2025 जिले में लगातार हो रहे औद्योगिक हादसे एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। ताजा मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरवानी स्थित सलासर स्टील प्लांट का है, जहां ट्रेलर की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर का नाम शहजाद अली पिता रोशन अली बताया जा रहा है, जो कि प्लांट में एक कांट्रेक्टर के अधीन हेल्पर का काम करता था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीते दिन उस समय हुआ जब शहजाद अली प्लांट परिसर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रेलर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट प्रबंधक ने इस मामले को छुपाने का प्रयास किया है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
