पूंजीपथरा। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के जिवरी गांव के पास जंगल में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान घासनिन मांझी पति सुनऊ राम, उम्र 41 वर्ष, निवासी जिवरी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को जंगल में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि जंगल में कुछ अज्ञात शिकारियों ने जंगली सुवर के शिकार के लिए तार के माध्यम से करेंट बिछाया था। उसी करेंट की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने घटनास्थल से बिजली का तार और अन्य शिकार सामग्री जब्त कर ली है।
फिलहाल, मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया गया है और पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भेजा गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है मर्ग कायम कर विवेचना कि जा रही है है
ग्रामीणों में इस असमययिक मौत को लेकर गहरा आक्रोश माहौल है।
- मां रामचंडी दिवस की भव्य शोभा यात्रा – बहामा से लमडांड तक निकलेगी ऐतिहासिक भक्ति एवं आस्था का महासंगम - April 1, 2026
- एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव - April 1, 2026
- रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार - March 31, 2026

