लैलूंगा- प्रतिवर्ष की भांति लैलूंगा ब्लॉक के ग्राम कमरगा में सार्वजनिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है, बेल्टोगरी मंदिर प्रांगण में यह अनूठा एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध आयोजन के लिए जाना जाता है जाता है। ग्राम के लोग आस्था भाई चारा, और बंधुत्व के भावना के साथ मिल जुल कर यह मेला आयोजित करते हैं। 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कलश यात्रा के साथ मेला का हुआ शुभारंभ
13 तारीख को संध्या 4बजे से कलश स्थापना के साथ ही पूजा अर्चना हुआ, कलश यात्रा में सैकड़ों जन मानस शामिल हुए और सभी के लिए प्रसाद का वितरण मंदिर समिति के सदस्यों ने किया।
भव्य डांस प्रतियोगिता ने लोगों को किया आकर्षित _
रात्रि में भव्य डांस प्रतियोगिता का सेकंड सीजन प्रारंभ हुआ, जिसमें अंतर जिला एवं राज्य के प्रतिभावान डांसरों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कोरबा, तिफरा बिलासपुर,रायगढ़, बलौदाबाजार,चंद्रपुर,पामगढ़,शिवरीनारायण, बसना,जैजैपुर,कुनकुरी, पत्थलगांव,झरना, कनक तूरा,सूरजपुर, संबलपुर (उड़ीसा), के प्रतिभागियों ने अपनी शानदार आउटस्टैंडिंग, सुपर डुपर परफॉर्मेंस से दर्शकों के मन को मोह लिया। इस बार के डांस प्रतियोगिता लोगो के दिलों में राज कर गया, आयोजन समिति के अथक प्रयास से प्रतिभा को मंच मिलता है। मोहिनी डांस ग्रुप बनी चैंपियन, विजेताओं में उपविजेता हमर धरोहर डांस ग्रुप कोरबा रही, तीसरा स्थान संबलपुर डांस ग्रुप उड़ीसा, चौथ स्थान मया के बंधना जैजैपुर, और पांचवां स्थान माता की महिमा डांस ग्रुप झरना, ने हासिल किया।
दोपहर में रामायण प्रवचन का कार्यक्रम भी हुआ।
14तारीख को रात्रि में हुआ नाटक कार्यक्रम _
मेला के अंतिम दिवस रात्रि में भव्य नाटक कार्यक्रम अयोजित किया गया था, और इस दौरान मेला अपने चरम पर था, लोगों का भीड़ काफी ज्यादा था,
आयोजन समिति के निरंतर प्रयास से गांव में सफल मेला का आयोजन _
मंदिर समिति एवं मेला आयोजन समिति के संयुक्त प्रयास से शानदार विगत 4 साल से विभिन्न कार्यक्रम किया जाता रहा है, इससे गांव को एक अलग पहचान मिल रही है, युवा कार्यकर्ता, समाज प्रमुखों,बुजुर्गों का मार्गदर्शन, और गांव के सरपंच कुसुम खलखो के बेहतर मार्गदर्शन से यह आयोजन सफल रहा।
- मां रामचंडी दिवस की भव्य शोभा यात्रा – बहामा से लमडांड तक निकलेगी ऐतिहासिक भक्ति एवं आस्था का महासंगम - April 1, 2026
- एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव - April 1, 2026
- रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार - March 31, 2026
