रायगढ़/पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमे कालेज छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है प्राप्त जानकारी अनुसार पूंजीपथरा जिंदल यूनिवर्सिटी में पड़ने वाली बीएससी सेकण्ड ईयर की छात्रा ने कालेज के हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना कल रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
मृतक छात्रा का नाम प्रिंसी जो मूलतः जमशेदपुर टाटा की रहने वाली बताया जा रहा है जो जिंदल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर पढ़ रही थी। छात्रा के फांसी लगाने का कारण अज्ञात है फिलहाल पूंजीपथरा पुलिस ने सुचना पर मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचकर मौत के कारणों का पता लगाने जाँच में जुट गई।
पूंजीपथरा थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस जाँच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल हॉस्टल में रहने वालों से पूछताछ की जा रही है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
