रायगढ़, 06 जनवरी 2026। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस रायगढ़ एवं परिवहन विभाग रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में छातामुड़ा चौक पर हेलमेट जागरूकता को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही जागरूकता के उद्देश्य से वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। परिवहन विभाग द्वारा यातायात जागरूकता वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं, जान-माल की क्षति और कानूनी दंड की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने हेलमेट वितरित करते हुए सभी वाहन चालकों से भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी अमित कश्यप, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह सहित पुलिस एवं परिवहन विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
