रायगढ़, 13 फरवरी 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में संचालित जल जीवन मिशन अंतर्गत तमनार जल समूह योजना की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड रायगढ़ की कार्यपालन अभियंता प्रतिभा नवरतन, सहायक अभियंता परिमल तिवारी एवं उप अभियंता विकास एक्का सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन संरचनाओं, पाइपलाइन विस्तार, जलाशय निर्माण एवं अन्य तकनीकी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, शेष कार्यों की समय-सीमा तथा निर्धारित तकनीकी मानकों के पालन की जानकारी ली गई।
कलेक्टर ने योजना के अंतर्गत शेष सभी कार्यों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागीय उप अभियंता एवं ठेकेदार को स्पष्ट किया गया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा 30 अप्रैल 2026 तक सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करना है, इसलिए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। पाइपलाइन बिछाने, जल टंकी निर्माण और घरेलू नल कनेक्शन जैसे कार्यों में तकनीकी मापदंडों का कड़ाई से पालन करते हुए नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


