विशेष संवाददाता – योगेश कुमार की रिपोर्ट
रायगढ़, 26 फरवरी 2026।जिला रायगढ़ में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कई निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों के प्रभारी अधिकारियों को बदलते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख तबादले
निरीक्षक रामकिंकर यादव को थाना प्रभारी पुंजीपथरा बनाया गया।
निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को थाना प्रभारी तमनार की जिम्मेदारी मिली।
निरीक्षक मोहन भारद्वाज को थाना प्रभारी पुसौर पदस्थ किया गया।
निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को थाना प्रभारी जूटमिल बनाया गया।
निरीक्षक राकेश मिश्रा को थाना प्रभारी चक्रधरनगर की जिम्मेदारी दी गई।
निरीक्षक कमला प्रसाम को थाना प्रभारी कोतरारोड पदस्थ किया गया।
निरीक्षक नसीरुद्दीन खान को थाना प्रभारी छाल बनाया गया।
निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को खरसिया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया।
निरीक्षक अमित तिवारी को रक्षित केंद्र रायगढ़ भेजा गया।
उप निरीक्षक कुसुम केवर्त को महिला थाना प्रभारी बनाया गया।
उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर को कोतरारोड थाना पदस्थ किया गया।
प्रशासनिक उद्देश्य
यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
- मां रामचंडी दिवस की भव्य शोभा यात्रा – बहामा से लमडांड तक निकलेगी ऐतिहासिक भक्ति एवं आस्था का महासंगम - April 1, 2026
- एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव - April 1, 2026
- रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार - March 31, 2026

