रायगढ़, 27 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कल सुबह दिनांक 26 फरवरी 2026 को तमनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बांधापाली पंडरी डबरी तालाब के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर एक बिना नंबर नीले-काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में गांजा लेकर बिक्री करने पत्थलगांव की ओर जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में गांजा लेकर हमीरपुर, धौराभांठा, हुकराडीपा और कुंजेमुरा होते हुए पत्थलगांव की ओर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम *सुरेन्द्र कुमार राजवाड़े उर्फ पिंटू पिता रामसाय राजवाड़े उम्र 33 वर्ष निवासी रफेली थाना दरिमा जिला सरगुजा तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नरेश यादव पिता अमरसाय यादव उम्र 35 वर्ष निवासी रतनपुर पाठीपारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा* बताया।
दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की वैधानिक जानकारी देकर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से प्लास्टिक बोरी में अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 12.410 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल कीमत 27,000 रुपये तथा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 10,000 रुपये जब्त किया गया। पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ, मोटरसाइकिल और मोबाइल को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
“ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा।”*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक सुरूति लाल सिदार, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया तथा आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार और पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे ।
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026

