एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने विशेष रणनीति के तहत कबाड़ के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार
एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त
पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जप्त कर आरोपियों पर किया गया वैधानिक कार्रवाई
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन प्रहार”के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी
रायगढ़ 9 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चोरी और अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 8 अलग-अलग कार्रवाई * की है। पुलिस ने अवैध परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन में लोड करीब 134 टन स्क्रैप पकड़ा है। साथ ही मिनी राइस मिल पूंजीपथरा के पास डंप कर रखे 2 टन मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे को भी जप्त किया गया है। जप्त कबाड़ की कीमत करीब 50 लाख 75 हजार रुपये है, जबकि वाहनों की कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। इस प्रकार पूरी कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस द्वारा जप्त की गई है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

