रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में तथा बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा, खेल और शहरी अधोसंरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने नालंदा परिसर के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए बताया कि परियोजना लगभग 60 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और शेष कार्य को तेज गति से पूरा कर जून माह तक तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधा मिल सके।
कलेक्टर ने रायगढ़ स्टेडियम में बन रहे स्विमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को दोनों परियोजनाओं को दो माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास स्थल मिलेगा और जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीन ड्राइव में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य तथा चक्रधर नगर पुल के पास निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्यों को तय समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्सन बनाने को कहा। साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित महिला हॉस्टल और ट्रांजिट हॉस्टल के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर में आवासीय सुविधाएं और शहरी ढांचा मजबूत होगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

