जिंदल एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसएसपी शशि मोहन सिंह की मौजूदगी में हुआ धीरेंद्र शास्त्री का आत्मीय स्वागत
बाबा के दर्शन को उमड़े जिंदल कर्मचारी: रायगढ़ पहुँचते ही ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजा एयरपोर्ट परिसर
रायगढ़। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज रायगढ़ पहुँचे। जिंदल एयरपोर्ट पर उनके आगमन की खबर मिलते ही प्रशंसकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ‘जय श्री राम’ और ‘बागेश्वर धाम की जय’ के नारों से पूरा एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा।
सुरक्षा की दृष्टि से रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह खुद पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। जिंदल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा का फूल-मालाओं और तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कुछ समय रुकने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री सड़क मार्ग से कोरबा के लिए रवाना हो गए। रास्ते भर उनके प्रशंसकों ने जगह-जगह खड़े होकर उनका अभिवादन किया। प्रशासन ने उनके रूट पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

