रायगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नगर इकाई रायगढ़ द्वारा आज शहर की विभिन्न जनहित और छात्र हित से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर निगम का घेराव किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने जोरदार तरीके से अपनी मांगें रखीं।
परिषद ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, लक्ष्मीपुर के पास संचालित मटन मार्केट को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि इससे आसपास दुर्गंध और गंदगी फैल रही है, जिससे स्कूल का वातावरण प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही वहां संचालित शराब दुकान को भी हटाने की मांग की गई, ताकि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
इसके अलावा ABVP ने केजीपीजी कॉलेज (डिग्री कॉलेज) के सामने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) बनाने और क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी उठाई। परिषद का कहना है कि कॉलेज के सामने तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है, जिससे छात्रों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि नगर निगम द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान ABVP के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

