भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर केशला में “गांव/बस्ती चलो अभियान” सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय भागीदारी
लैलूंगा | 12.04.26 भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम केशला में “गांव/बस्ती चलो अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद माननीय श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय श्री दीपक सिदार, जनपद उपाध्यक्ष माननीय श्री मनोज अग्रवाल, जनपद सदस्य श्रीमती सौभंगी गुप्ता एवं सरपंच श्रीमती पुष्पा सिदार शामिल हुए।
संगठन की ओर से मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, दिनेश यादव, सुशीला राठिया, महामंत्री पूनम कौशिक, शक्ति केंद्र प्रभारी नूतन प्रधान, हरिहर कौशिक एवं एकांत भोय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर लोगों से संवाद किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आमजन की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर ग्राम केशला के वरिष्ठ भाजपाइयों एवं स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026

