रायगढ़, 19 अप्रैल 2026* । थाना पुसौर परिसर में 18 अप्रैल को रायगढ़ पुलिस द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक सहित पुलिस स्टाफ, जनप्रतिनिधि, कोटवार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सामुदायिक पुलिसिंग को बेसिक पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों को सशक्त करने का कार्य कर रही है। उन्होंने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन पर “खौफ–द डिजिटल वार”, “कजरी”, “कोटपा” और “यातना” जैसी जागरूकता फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
अपने संबोधन में एसएसपी श्री शशि मोहन ने साइबर अपराध को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने पुसौर क्षेत्र में एक रिटायर्ड शिक्षक के साथ हुई डिजिटल अरेस्ट ठगी का उल्लेख करते हुए बताया कि रायगढ़ पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर बेंगलुरु से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देना अत्यंत आवश्यक है और इसमें ग्राम कोटवार एवं नागरिकों की भूमिका अहम है। इसी उद्देश्य से जिले में बीट सिस्टम को प्रभावी बनाया गया है, जहां प्रत्येक क्षेत्र में नियुक्त बीट आरक्षक को लोगों से सीधे जुड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में बीट प्रभारी और सभी बीट आरक्षकों का परिचय भी कराया गया। एसएसपी ने कहा कि वे किसी भी घटना/दुर्घटना की जानकारी बीट आरक्षक को दें, बीट आरक्षक थाना प्रभारी से समन्वय कर समस्या का निदान करेंगे ।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

