रायगढ़ पुलिस का मिशन सुरक्षा! अब बिना वेरिफिकेशन के नहीं चलेंगे भारी वाहनों के पहिए, गाइडलाइन जारी, नियम तोड़ा तो होगी कड़ी कार्रवाई
वाहन मालिकों को हर महीने देना होगा ड्राइवरों का डेटाबेस, वर्दी और नेम-प्लेट भी अनिवार्य
खदानों में एंट्री-एग्जिट के दौरान नशेड़ी चालकों पर पुलिस की पैनी नजर, ब्रीथ एनालाइजर से होगी जांच
चालक का मिला फर्जी लाइसेंस तो मालिक पर भी होगी सीधी कार्रवाई
रायगढ़। जिले की सड़कों और खदान क्षेत्रों में बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों के कारण लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सिस्टम की खामियों पर कड़ा प्रहार किया है। एसएसपी के निर्देश के बाद रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने जिले के सभी ट्रांसपोर्टरों, माइंस संचालकों और वाहन मालिकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इस आदेश के तहत अब जिले के हर वाहन मालिकों को अनिवार्य रूप से अपने चालकों का पूरा डेटाबेस तैयार कर हर महीने की पहली तारीख को यातायात कार्यालय में जमा कराना होगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

