धरमजयगढ़़, कापू। कापू थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान एक ग्रामीण की पेड़ से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कापू-धरमजयगढ़़ मार्ग स्थित मड़वाताल घाट के जंगल की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक आलोला गांव का निवासी था, जिसकी उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। वह अपनी पत्नी के साथ रोजी-रोटी के लिए जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था। बताया जा रहा है कि वह लगभग 50 फीट ऊंचे तेंदू पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ रहा था, जबकि उसकी पत्नी नीचे पत्तों को एकत्र कर रही थी।
इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जंगल क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही कापू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा एक बार फिर तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही और जोखिम को उजागर करता है। अधिक पत्तियां पाने के लालच में संग्राहक अक्सर ऊंचे पेड़ों पर चढ़ जाते हैं, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग के अधिकारी और बीट गार्ड नियमित रूप से जंगलों में निगरानी करें और संग्राहकों को सुरक्षित तरीके से तेंदूपत्ता संग्रह के लिए जागरूक करें, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

