🔥 भीषण गर्मी में परीक्षा पर संकट — ABVP ने उठाई आवाज
रायगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रायगढ़ इकाई ने जिले में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय की UG एवं PG परीक्षाओं की समय-सारणी में बदलाव की मांग उठाई है। परिषद ने बुधवार को कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञापन में बताया गया कि रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ते तापमान के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा देने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में छात्रों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि और समय में बदलाव आवश्यक बताया गया।
इसके अलावा ABVP ने मांग रखी कि पहले लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएं, उसके बाद प्रायोगिक परीक्षाएं ली जाएं, ताकि छात्रों पर एक साथ अधिक दबाव न पड़े और वे बेहतर तैयारी कर सकें।
जिला संयोजक शिवम मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है और वर्तमान भीषण गर्मी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की।
परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्रों के हित में आंदोलन किया जाएगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


