लैलूंगा/रायगढ़ | 13 मई 2026
चौहान समाज जिला रायगढ़ के निर्देश एवं ब्लॉक अध्यक्ष घांसीराम चौहान के मार्गदर्शन में लैलूंगा विकासखंड के ग्राम लिबरा में बुधवार को चौहान समाज लिबरा सेक्टर का गठन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान आयोजित आठगिंहा सेक्टर की बैठक में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के ईष्ट देव दुल्हा देव की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।
वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर चौहान (गुरुजी) ने अपने संबोधन में समाज के इतिहास, संगठन की आवश्यकता और शिक्षा व जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष घांसीराम चौहान उपस्थित रहे। उनके साथ कृष्णा चौहान, बीडीसी शोभावती चौहान, प्रेम चौहान, चांद सिंह चौहान एवं गजमती चौहान भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवगठित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज हित में कार्य करने की अपील की।
बैठक में संतोष कुमार चौहान को आठगिंहा सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उनके सामाजिक व पत्रकारिता योगदान को देखते हुए समाज ने उन्हें यह दायित्व सौंपा।
इसके अलावा, उपाध्यक्ष पद पर चमार साय चौहान, सचिव पद पर कलम सिंह चौहान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में उर्मिला चौहान एवं सचिव के रूप में पुष्पांजलि चौहान को नियुक्त किया गया। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन समाज की उन्नति और खुशहाली की कामना के साथ हुआ।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026

