रायगढ़। शहर के बच्चों की बौद्धिक और रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रायगढ़ द्वारा निःशुल्क सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष डॉ. प्रभात पटेल, सचिव डॉ. राजकुमार गुप्ता एवं सदस्यों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप में बच्चे योग, स्वास्थ्य, धर्म ज्ञान, विज्ञान, पेंटिंग और डांस जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
विहिप कार्यालय में सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कैंप में लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को योग के सरल टिप्स सिखाए, वहीं पेंटिंग सत्र में बच्चों ने सुंदर चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डांस गतिविधि के दौरान बच्चे भजन गीतों पर थिरकते नजर आए।
कैंप में स्वास्थ्य जांच भी की गई, जिसमें शहर के चिकित्सक डॉ. दिनेश पटेल ने बच्चों के नाक, कान और गले की जांच कर आवश्यक सलाह दी। इस आयोजन से बच्चे ही नहीं, उनके अभिभावक भी काफी प्रसन्न हैं। यह समर कैंप 17 मई तक चलेगा।
आईएमए पदाधिकारियों के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को योग, सनातन संस्कृति, विज्ञान और स्वास्थ्य शिक्षा से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। कैंप में सुबह 6 से 7 बजे योग, 7 से 7:30 धर्म ज्ञान, 7:30 से 8:30 तक हॉबी क्लास (डांस, पेंटिंग, रंगोली) और 8:30 से 9 बजे तक फर्स्ट एड, सीपीआर, डाइट टिप्स और करियर काउंसलिंग की जानकारी दी जा रही है।
इस आयोजन को सफल बनाने में आईएमए रायगढ़ के सदस्यगण, श्रीमती प्रियंका पटेल, शिवांगी पटेल, किरण कुशवाहा, रीतांजली गुप्ता, आराधना नायक, प्रशिक्षिका तब्बू प्रवीन, कोऑर्डिनेटर गजेंद्र प्रताप सिंह सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा। साथ ही विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026

