रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में महज 17 दिनों के भीतर 3 हाथी शावकों की मौत होने के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है, जिसके बाद हाथियों और विशेष रूप से शावकों की सुरक्षा के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत की जा रही है।
वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही थर्मल ड्रोन की सहायता से जंगल क्षेत्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि रात के समय भी हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विभाग ने ऐसे जलाशयों और संवेदनशील स्थलों की पहचान शुरू कर दी है, जहां पहले भी हाथियों से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि भविष्य में किसी भी शावक की जान जोखिम में न पड़े।
धरमजयगढ़ वन मंडल में वर्तमान में कुल 135 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इनमें 45 नर हाथी, 70 मादा हाथी और 20 शावक शामिल हैं। सबसे बड़ा दल छाल रेंज के एडू परिसर में विचरण कर रहा है, जहां 62 हाथियों का समूह मौजूद है। इस दल में 9 शावक भी शामिल हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर विभाग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

