रायपुर/ SARTHAK-PDS फेज-2 को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री साय ने बताया गरीब कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदमVishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा SARTHAK-PDS फेज-2 के लिए 25,530 करोड़ रुपये की मंजूरी का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने इसे गरीब कल्याण, खाद्य सुरक्षा और सुशासन की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक निर्णय बताया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को तकनीक आधारित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। SARTHAK-PDS फेज-2 के तहत एआई आधारित लाभार्थी रजिस्ट्री, जीपीएस ट्रैकिंग, क्यूआर कोड टैगिंग, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और आधुनिक सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। इससे पात्र हितग्राहियों तक राशन और खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना केवल तकनीकी सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि राशन परिवहन, हैंडलिंग और उचित मूल्य दुकानों के संचालन में बढ़ती लागत के लिए राज्यों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेगी। साथ ही राशन दुकानों के डीलरों के पारिश्रमिक में वृद्धि का प्रावधान वितरण व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि 31 मार्च 2031 तक संचालित होने वाली यह योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के करोड़ों हितग्राहियों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि AI, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से PDS में पारदर्शिता और जनविश्वास को नई मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह निर्णय केवल राशन वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण का नहीं, बल्कि गरीबों के जीवन में भरोसा, सुविधा और सुशासन को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
