पंडवानी की मशहूर लोक कलाकार तीजन बाई एम्स रायपुर में भर्ती, हालत स्थिर
रायपुर/छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पंडवानी परंपरा को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने वाली प्रसिद्ध लोक कलाकार Teejan Bai की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें All India Institute of Medical Sciences Raipur में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्राथमिक जांच के बाद तीजन बाई को मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टर सतर्कता के साथ उपचार कर रहे हैं।
पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई पंडवानी लोककला की अग्रदूत मानी जाती हैं। उन्होंने अपनी अनूठी प्रस्तुति शैली से भारतीय लोककला को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। उनके स्वास्थ्य खराब होने की खबर सामने आते ही कला प्रेमियों, कलाकारों और उनके अनुयायियों में चिंता की लहर दौड़ गई है।
प्रदेशभर से लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

