रायगढ़। यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने, बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और लोगों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा लगातार “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में 26 मई को रायगढ़ स्टेशन में विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.एस. चौहान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम शामिल रही।
अभियान के दौरान रायगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली 18 ट्रेनों और स्टेशन परिसर में सघन टिकट जांच की गई। जांच के दौरान कुल 440 मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 लाख 46 हजार 231 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
अभियान में हुई कार्रवाई
बिना टिकट यात्रा के 294 मामलों से 1,90,016 रुपये वसूले गए
अनियमित टिकट के 111 मामलों से 52,715 रुपये का जुर्माना लगाया गया
बिना बुक लगेज के 30 मामलों से 3,000 रुपये वसूले गए
गंदगी फैलाने के 5 मामलों में 500 रुपये का जुर्माना किया गया
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान हमेशा वैध टिकट लेकर ही सफर करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश से पहले प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। साथ ही एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने और रेलवे संपत्ति को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की गई है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

