हमीरपुर में कोलता समाज ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया सम्मान
तमनार। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का शाखा सभा हमीरपुर के अंतर्गत कोलता समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
दसवीं कक्षा में हमीरपुर की कु. परिधि (पिता पैत राम साह) 82 प्रतिशत, कु. दीक्षा (पिता कमलेश गुप्ता) 80 प्रतिशत, कुसमेल की कु. आकांक्षा (पिता शिवनारायण गुप्ता) 80 प्रतिशत, भगोरा की कु. अंबिका (पिता विष्णुचरण गुप्ता) 89.5 प्रतिशत, जोबरो की कु. लिजा (पिता दोलामणी गुप्ता) 80 प्रतिशत, बरकछार के अंश (पिता बनमाली भोय) 87.5 प्रतिशत, बिजना के आयुष (पिता सूरत गुप्ता) 80.3 प्रतिशत, कु. श्रुति (पिता चंद्रमणि गुप्ता) 90.6 प्रतिशत, कु. सरिता (पिता टिकेश्वर प्रधान) 86.3 प्रतिशत, कु. रूबी (पिता निराकार गुप्ता) 81 प्रतिशत तथा कु. नीलिमा (पिता दयानंद गुप्ता) 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सम्मानित हुए।
इसी प्रकार कर्रापाली के कृष्ण (पिता चूड़ामणि गुप्ता) 80 प्रतिशत, प्रवीण (पिता कला कान्हु गुप्ता) 80 प्रतिशत, आदित्य (पिता डमरूधर गुप्ता) 88.3 प्रतिशत, हिमांशु (पिता भोलानाथ गुप्ता) 89.8 प्रतिशत, बिजना की कु. अछिता (पिता सरोज गुप्ता) 83.16 प्रतिशत तथा समकेरा की कु. रूपा (पिता दुर्लभ गुप्ता) 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सम्मानित हुईं।
बारहवीं कक्षा में सोयल (पिता समीर गुप्ता) 81 प्रतिशत तथा कु. नीमा (पिता देवकुमार गुप्ता) 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सम्मानित हुए। सभी विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय, ग्राम, समाज एवं माता-पिता का नाम रोशन किया है। कोलता समाज ने सभी होनहार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिमा धर्मावलंबी दयानिधि दास जी, मुरलीधर प्रधान जी, कोलता समाज संभागीय शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक रूपधर गुप्ता (पूर्व व्याख्याता), अध्यक्ष सुरेश भोय, सचिव हरिराम गुप्ता, सह सचिव गंगेश गुप्ता, ईश्वरी गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, प्रफुल्ल गुप्ता, समीर गुप्ता, सुंदरलाल गुप्ता, सोहन बारीक, गोवर्धन प्रधान, आदर्श ग्राम्य भारती धौराभांठा के प्राचार्य विनोद गुप्ता, महिमा विद्या मंदिर के प्रमुख भागीरथी गुप्ता, उपसरपंच बिजना माधव साह तथा श्रीमती विनोदिनी प्रधान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आगामी वर्ष से पांचवीं एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। समाज के इस प्रयास की उपस्थितजनों ने सराहना की।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026


