मानसून की दस्तक से किसानों में बढ़ी उम्मीद, जिले में खेती की तैयारियां तेज
रायगढ़ | रायगढ़ जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत देना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना ने किसानों के चेहरे पर नई उम्मीद जगाई है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के भीतर प्रदेश में मानसून की सक्रिय एंट्री की संभावना जताई है, जिससे खरीफ सीजन की गतिविधियां तेज होने लगी हैं।
जिले के ग्रामीण इलाकों—विशेषकर लैलूंगा, धरमजयगढ़, घरघोड़ा और आसपास के क्षेत्रों—में किसान खेतों की जुताई, बीज और खाद की व्यवस्था में जुट गए हैं। कृषि कार्यों की तैयारी के बीच ग्रामीणों का कहना है कि समय पर बारिश होने से धान की बुवाई बेहतर होगी और उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद बनेगी।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआती बारिश के बाद खेतों की नमी तैयार होने लगती है, जिससे खरीफ फसलों के लिए अनुकूल वातावरण बनता है। हालांकि किसानों को सलाह दी गई है कि लगातार बारिश की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही बड़े स्तर पर बुवाई शुरू करें।
इस बीच जिला प्रशासन भी खेती के मौसम को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है। किसानों को उर्वरक और कृषि संबंधी संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


