रायगढ़। लगभग छह माह से लापता 15 वर्षीय बालिका को पूंजीपथरा पुलिस ने रायपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ अपराध करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 में थाना पूंजीपथरा क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार बालिका और संदिग्धों की तलाश में जुटी रही। पुलिस टीम ने कई बार रायपुर जाकर अलग-अलग क्षेत्रों में जांच और पतासाजी की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर रायपुर के उरला–सिलतरा क्षेत्र में तलाश तेज की। लगातार प्रयास के बाद 24 जून 2026 को सरोरा क्षेत्र से बालिका को सुरक्षित बरामद कर रायगढ़ लाया गया।
बालिका के बयान और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


