लैलूंगा/लिबरा, 29 जून 2026।भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत लिबरा मंडी परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारिता की भावना को मजबूत करना, किसानों को संगठित विकास की दिशा में प्रेरित करना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सहकारी संस्थाओं की भूमिका को रेखांकित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों, किसानों एवं गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और सहभागिता का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सहकारिता मंत्रालय के पिछले पाँच वर्षों के कार्यों एवं सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामूहिक विकास, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। किसानों, श्रमिकों और ग्रामीण समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहकारी संस्थाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने किसानों से सहकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा गया कि सहकारिता के माध्यम से गांव, किसान और समाज को विकास की नई दिशा दी जा सकती है।
इस अवसर पर ज्योति भगत जी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत लैलूंगा), संजय पटेल जी (मंडल अध्यक्ष, मुकड़ेगा), ललित यादव जी (जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा रायगढ़), कृष्ण कुमार यादव जी (जिलामंत्री, भाजयुमो रायगढ़), प्रकाश यादव जी (अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मंडल मुकड़ेगा), महेश भगत जी (मंडी अध्यक्ष, लिबरा), भरत भोय (मंडी समिति), मधुसूदन नंदगावल, संतराम राठिया सहित क्षेत्र के समस्त किसान बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026



