लेबर क्वार्टर पर गिरी बाउंड्री वॉल, महिला मजदूर की मौत — कंपनी संचालकों पर केस दर्ज
रायगढ़। थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के ग्राम चिराईपानी स्थित ओम श्री रूपेश स्टील कंपनी में हुई दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।
18 जून 2026 को आंधी-तूफान और तेज बारिश के दौरान कंपनी परिसर के समीप बनी बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में लेबर क्वार्टर आ गया। हादसे में मजदूर रंभा यादव (30 वर्ष) की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि सुनील परमार और रिंकी डेलकी गंभीर रूप से घायल होकर उपचाररत हैं।
मर्ग जांच के दौरान सामने आया कि कंपनी संचालकों द्वारा कथित रूप से सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना बाउंड्री वॉल से सटाकर लेबर क्वार्टर का निर्माण कराया गया था। प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 148/2026 दर्ज किया गया।
पुलिस ने कंपनी संचालक दयानंद अग्रवाल एवं शंकर अग्रवाल के विरुद्ध धारा 106(1) एवं 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


