लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक हृदयराम राठिया ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम कुर्रा स्थित अपने निवास पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों, प्रशंसकों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के शुभ अवसर पर सभी का स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ ही उनके जीवन की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “जन्मदिवस के अवसर पर आज ग्राम कुर्रा स्थित निवास पर आप सभी से आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ प्राप्त करने की प्रतीक्षा रहेगी। आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।”
हृदयराम राठिया के जन्मदिन को लेकर पूरे लैलूंगा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सुबह से ही उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ग्राम कुर्रा स्थित निवास पर पहुंचना शुरू हो गया। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने वालों की मानो बाढ़ आ गई है। हजारों समर्थकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने पोस्ट, फोटो और वीडियो साझा कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि हृदयराम राठिया क्षेत्र की जनता से हमेशा जुड़े रहे हैं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। इसी कारण उनके प्रति लोगों का स्नेह लगातार बढ़ता जा रहा है। जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास पर दिनभर शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026


