धर्मजयगढ़, रायगढ़। रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही धर्मजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मजयगढ़ क्षेत्र के दर्राघाट निवासी तुरका का शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह जंगल की ओर गए स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है

- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
