इंदिरा नगर नावापारा में निःशुल्क आध्यात्मिक पुस्तकों का वितरण, शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक एकता पर दिया गया जोर
लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत इंदिरा नगर नावापारा स्थित कंवर समाज के सामुदायिक भवन में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा भव्य सत्संग एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, समिति के पदाधिकारी, महिलाएं, युवा तथा बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
सत्संग में संत रामपाल जी महाराज के विचारों और संदेशों को साझा करते हुए समाज में बढ़ रही दहेज प्रथा, महिलाओं पर अत्याचार, धर्म के नाम पर पाखंड, नशाखोरी और रिश्वतखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन कुरीतियों के कारण समाज का विकास प्रभावित हो रहा है और इनके उन्मूलन के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में समाज की शिक्षा, एकता, युवाओं के उत्थान तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। साथ ही महिलाओं को समान सम्मान और अधिकार देने तथा युवाओं को नशामुक्त एवं संस्कारवान जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा उनकी लिखित आध्यात्मिक पुस्तकें “ज्ञान गंगा”, “जीने की राह” एवं “गीत तेरा ज्ञान अमृत” का निःशुल्क वितरण भी किया गया। उपस्थित लोगों को इन पुस्तकों के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान, सदाचार और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने समाज में शिक्षा का प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। अंत में आयोजन समिति एवं संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026

