जांजगीर-चांपा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा “स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह–2026” का आयोजन 15 जुलाई 2026 (बुधवार) शाम 5:00 बजे विमतारा, मधु पिल्ले चौक, शांति नगर, रायपुर में किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक, हरिभूमि समूह) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल (संस्थापक, एन.आर. स्टील, रायगढ़) करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चितरंजन कर (पूर्व विभागाध्यक्ष, भाषा विज्ञान, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राजभाषा हिंदी सलाहकार, रेल मंत्रालय) तथा डॉ. पूर्णानंद मिश्रा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत) उपस्थित रहेंगे।
संस्था के अनुसार इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए देशभर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के उच्चस्तरीय पैनल द्वारा सभी आवेदनों का गहन अध्ययन, मूल्यांकन एवं सत्यापन करने के बाद 250 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया।
जांजगीर-चांपा जिले से चयनित शिक्षक:
ममता जायसवाल
अलकीन खान
शबीना बानो खान
अंजुम शेख
ज्योति सराफ
डॉ. बोधीराम साहू
डॉ. चमेली साहू
डॉ. ऋतम्भरा शीशपाल
चंद्रिका पटेल
इंदिरा पंकज
हरनारायण कुर्रे
संस्था ने बताया कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि शिक्षा में उत्कृष्टता, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित शिक्षकों का राष्ट्रीय अभिनंदन है। चयनित शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
यह सम्मान समारोह स्वर्गीय श्री हरिवंश मिश्र, भूतपूर्व प्रधानपाठक, की पुण्य स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। संस्था के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन देशभर के शिक्षकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा तथा उत्कृष्ट शिक्षकों के कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026

