लैलूंगा/रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, रायगढ़ के जिला मंत्री कृष्ण कुमार यादव ने केसला से तोलगे मार्ग को लेकर चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब सड़क के विशेष मरम्मत कार्य के लिए लगभग ₹20 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और आगे की प्रक्रिया जारी है, तब चक्का जाम जैसे आंदोलन का कोई औचित्य नहीं रह जाता।
कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि 9 जून 2026 को जारी प्रशासनिक स्वीकृति के अनुसार केसला से तोलगे मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य के लिए ₹10.06 लाख एवं ₹9.93 लाख, कुल ₹19.99 लाख (लगभग ₹20 लाख) की स्वीकृति प्रदान की गई है। ऐसे में अब विकास कार्य को गति देने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद कुछ लोग 24 जुलाई एवं 31 जुलाई को चक्का जाम का आह्वान कर जनता को भ्रमित करने और राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब सड़क निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, तब केवल राजनीतिक श्रेय लेने के उद्देश्य से आंदोलन करना जनहित में नहीं है।
कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रही थी और अब जब स्वीकृति मिल चुकी है तो सभी को विकास कार्य में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अनावश्यक राजनीति से बचने तथा सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने में सहयोग की अपील की।
उन्होंने विश्वास जताया कि जनता विकास को प्राथमिकता देती है और समय आने पर उचित निर्णय भी करेगी। उनके अनुसार क्षेत्र के हित में राजनीति नहीं, बल्कि विकास सर्वोपरि होना चाहिए।
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026

