लैलूंगा, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस ने 19 जुलाई को अवैध महुआ शराब के कारोबार पर लगातार दो बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 55 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब बरामद की गई।
पहली कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम लमड़ांड़ चौक में घेराबंदी कर बालक राम राठिया (26 वर्ष) निवासी ग्राम लमड़ांड़ नवामुड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से झाड़ियों में छिपाकर रखी 15 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,250 बताई गई।
इसी दिन दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने धनेश्वर धनवार (45 वर्ष) निवासी ग्राम लमड़ांड़ नवामुड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो जरीकेनों में रखी 40 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,000 है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पिछले 48 घंटों में लैलूंगा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी का संदेश
“रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। अवैध शराब का निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जिले को नशामुक्त बनाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।”
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

