लैलूंगा/रायगढ़। पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ (रजि.) ने संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए योगेश चौहान को ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष, लैलूंगा (जिला रायगढ़) के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई।
जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, योगेश चौहान की संगठन के प्रति लगन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में लैलूंगा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
नवनियुक्त ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष योगेश चौहान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति के बाद लैलूंगा एवं रायगढ़ जिले के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने योगेश चौहान को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।
पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ लंबे समय से देशभर में पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्यरत है। संगठन समय-समय पर पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है। ऐसे में योगेश चौहान की नियुक्ति को लैलूंगा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
