रायगढ़, 8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इसके तहत IAS अधिकारी श्री क्षितिज गुरभेले (भा.प्र.से. 2024 बैच) को रायगढ़ जिले के घरघोड़ा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है।
फिलहाल क्षितिज गुरभेले सहायक कलेक्टर, कोरबा के पद पर कार्यरत हैं। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन के आदेश के अनुसार वे 21 अगस्त 2026 को वर्तमान पद से कार्यमुक्त होने के बाद घरघोड़ा में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
घरघोड़ा में प्रशासनिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा
घरघोड़ा रायगढ़ जिले का महत्वपूर्ण राजस्व अनुविभाग है। यहां एसडीएम के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राजस्व मामलों, भूमि संबंधी प्रकरणों, कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक कार्यों तथा आम जनता की समस्याओं के निराकरण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
खास बात यह है कि रायगढ़ जिले में पदस्थ सहायक कलेक्टर अक्षय दोशी को डोंगरगढ़ एसडीएम बनाया गया है, जबकि कोरबा के सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले को घरघोड़ा एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है।
घरघोड़ा क्षेत्र के लिए यह प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
